प्रधानाचार्य की सक्रियता से संवर जाते हैं विद्यालय :संयुक्त शिक्षा निदेशक

प्रधानाचार्य की सक्रियता से संवर जाते हैं विद्यालय :संयुक्त शिक्षा निदेशक



यूपी,कप्तानगंज ,बस्ती। विद्यालयों के प्रधानाचार्य से ही उसके विद्यालय की पहचान होती है। उनकी सक्रियता से विद्यालय संवर जाते हैं । प्रधानाचार्य को निरंतर अध्ययनशील रहते हुए विभिन्न नवाचारों के माध्यम से अपने विद्यालय को नित्य नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए ।

यह बातें संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र ने शुक्रवार को कप्तानगंज के मां दुर्गा अभिलाष इंटर कॉलेज में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पद बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जहां रहकर हम राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देते हुए बच्चों के भविष्य को सजाते व सवारते है। हमे अपने विद्यालय परिसर के समृद्धि पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शैक्षिक माहौल के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत आवश्यक है। बोले कि यहां हमारे नेतृत्व क्षमता की भी परख होती है। हमे बच्चों, अभिभावकों के साथ-साथ विद्वान शिक्षकों के साथ तालमेल मिलाते हुए आगे बढ़ना होता है। 

प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ0 रामनरेश सिंह मंजुल ने कहा कि प्रधानाचार्य को बिना किसी दबाव में आए अपने विवेक से विद्यार्थी व शिक्षकों के हित में निर्णय लेना चाहिए । विद्यालय का प्रधानाचार्य जब दौड़ता है तो शिक्षक, कर्मचारी चलते हैं । जब वह चलता है तो यह लोग बैठ जाते हैं और जब वह बैठता है तो लोग सो जाते हैं। इसलिए प्रधानाचार्य को हमेशा दौड़ते रहना पड़ता है। प्रत्येक प्रधानाचार्य को जीवन भर अध्ययन करते रहना चाहिए। श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय पांडेय ने प्रधानाचार्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसे बहुत महत्वपूर्ण पद बताया।

कार्यक्रम को डॉक्टर रामगोपाल सिंह ,डॉ0 केपी मिश्र, रण बहादुर सिंह, रामेश्वर सिंह, गिरजेश श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी ,डॉक्टर ब्रजेश पासवान, गिरीश चंद्र चौबे ने भी संबोधित किया।

जहां पर डॉ0 विकास भट्ट ,अरुण सिंह ,अरविंद त्रिपाठी ,रमेश कर पाठक ,सूर्यनारायण उपाध्याय भावुक ,डॉक्टर अरविंद मिश्र, हरेंद्र सिंह, चक्रपाणि पाठक, मनोज कुमार सिंह ,सुनील कुमार पांडेय, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, शिवपूजन मिश्र, आदि उपस्थित रहे । 


कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रामकमल सिंह ने किया । मेजबान विद्यालय के संस्थापक हरिशंकर पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इससे पूर्व विद्यालय की बच्चियों शुभी तिवारी और बबिता यादव ने सरस्वती वंदना तथा शालू यादव और रागिनी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.