प्रभु श्रीराम के अभिनय ने बदल दिया जीवन, पूर्ण रूप से राम के हो गए गंगाराम

प्रभु श्रीराम के अभिनय ने बदल दिया जीवन,पूर्ण रूप से राम के हो गए गंगाराम 



रंगमंच पर राम की भूमिका निभाने वाले गंगाराम पाण्डेय ने नहीं निभाया अन्य किरदार


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड के सिंहोरिया गांव के रहने वाले गंगाराम पांडेय सन 1990 से करीब 30 वर्ष पूर्व से रंगमंच पर रामलीला मंचन में प्रभु श्री राम का अभिनय करते आ रहे थे।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नाट्य कला के प्रमुख किरदार के रूप में अपना जीवन यापन करने वाले गंगाराम पांडे पुत्र राम चंद्र पाण्डेय करीब तीन दशक पूर्व क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भूमिका निभाने वाले इकलौते किरदार थे, जहां रामलीला मंचन का नाम होता था तो गंगाराम पाण्डेय का नाम लिया जाता था।

अलौकिक सुंदरता और सुडौल शरीर के साथ-साथ रंगमंच की बारीकियों से परिपूर्ण गंगाराम पाण्डेय ने श्रीराम की भूमिका निभाने के साथ-साथ अपने चरित्र में भी राम का वास कर लिया। उन्होंने रामलीला मंचन का कार्य छोड़ने के बाद श्री रामचरितमानस पाठ हेतु एक अखंड रामायण पाठ की मंडली तैयार की। जिसमें हारमोनियम,ढोल वादक सहित आर्गन के कलाकारों को सम्मिलित कर क्षेत्र में रामचरितमानस पाठ का वाचन एवं विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी हिस्सेदारी देनी शुरू कर दी। 

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रंगमंच एवं नाट्य कला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अभिनय करने का जो सुनहरा अवसर क्षेत्र के लोगों ने दिया उसमें अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को पूर्णत: न्योछावर करते हुए अपना कर्तव्य बखूबी निभाया। 

प्रदेश के विभिन्न जिलों में एवं अपने जिले सहित क्षेत्र के लोगों का ढेर सारा स्नेह आशीर्वाद और प्रेम मिला अब प्रभु श्री राम के रामचरितमानस पाठ का वर्णन क्षेत्र के लोगों में सुनाता रहता हूं और वर्तमान समय में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन से मन आह्लादित है। पूरे देश में राम नाम की गूंज है मानो पूरा जगत राममय हो गया है।

वर्तमान समय में वह 57 वर्ष के हो गए हैं और राम नाम के गुणगान में अपना समय व्यतीत करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.