पति सहित 7 पर केस दर्ज करने का आदेश

पति सहित 7 पर केस दर्ज करने का आदेश


यूपी,बस्ती। सीजेएम आशीष कुमार राय की अदालत ने विवाहित को जहर देकर हत्या करने के मामले में पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश नगर पुलिस को दिया है। 

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हाथा बुजुर्ग निवासी विजय कुमार ने अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार चौधरी के जरिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अपनी पुत्री मीना देवी का विवाह कैलाश निवासी रौसिंहापार, थाना नगर के साथ किया था। कुछ दिन बीतने के बाद दामाद, ससुर भोरई, सास गायत्री देवी, देवर शिवकांत, बिशुन, रामू व श्यामू आए दिन मीना देवी को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे। कहते थे कि घर छोड़कर चली जाओ मुझे दूसरी औरत लाना है। बेटी के आराध्या, सिद्धार्थ, साधना व अनुराधा पैदा हुए। 13 अक्टूबर 2023 को फोन कर बेटी ने बताया कि पति कैलाश मारते-पीटते हैं। 14 अक्टूबर 2023 को रौसिंहापार गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना दिया कि आपकी पुत्री मर गई है। सूचना पर पुत्री की ससुराल गए तो देखा उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई है। पिता को विश्वास हो गया उसकी पुत्री को कैलाश व उसके परिवार वाले मारपीट कर जहर पिला दिए। स्थानीय थाना व एसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.