मक्का से आई अयोध्या में बनने वाली आलीशान मस्जिद की ईंट, सोने से लिखी हैं आयतें
अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब यहां बनने वाली भव्य मस्जिद भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
आयतें वाली पहली ईंट मक्का से आ गई है। इस ईंट पर सोने से आयतें लिखी गई हैं। जिससे मस्जिद की नींव रखी जायेगी।
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने मंदिर के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 एकड़ जमीन पर शानदार मस्जिद बनने वाली है। ये मस्जिद न सिर्फ आर्किटेक्चर की दृष्टि से अद्भुत होगी, बल्कि साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करेगी।
ईद के बाद इसका निर्माण शुरू होगा। इससे पहले पवित्र काली मिट्टी (Black Soil) की एक ईंट अयोध्या पहुंचाई जाएगी। इस पवित्र ईंट पर सोने से कुरान की 'आयतें' लिखी गई हैं। इस ईंट का मक्का शरीफ और मदीना शरीफ में 'गुस्ल' कराया गया है।
News source Patrika times..
