भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री रमेश चौधरी पार्टी से निष्कासित

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री रमेश चौधरी पार्टी से निष्कासित

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ ने रमेश चौधरी जिला मन्त्री पिछड़ा मोर्चा को अनुशासनहीनता के कारण  शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी  पदाधिकारियों को पत्र देकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ ने कहा है कि लोकसभा चुनाव  में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। रमेश चौधरी अब भारतीय जनता पार्टी का कोई पद, पहचान पत्र, या पार्टी का लेटर हेड प्रयोग  नही कर सकंेंगे। अगर इस तरह की कोई सूचना मिली तो   पार्टी संविधान अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.