गंगा समग्र अभियान की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न, अशोक कुमार त्रिपाठी जिला संयोजक मनोनीत
(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंगा समग्र अविरल गंगा निर्मल गंगा,गोरक्ष प्रांत संयोजक राज किशोर मिश्र के नेतृत्व में गंगा समग्र की एक बैठक रिद्धि सिद्धि मैरिज हाल रोडवेज बस्ती में सम्पत्र हुई। बैठक में लोगों को अविरल गंगा,निर्मल गंगा मिशन को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान गंगा समग्र अभियान जिला संयोजक के पद पर अशोक कुमार त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद गौड़, ओम प्रकाश ठाकुर, राजन ठाकुर जी, सतीश सोनकर, राम प्रताप सिंह, आनंद मिश्र, विष्णु मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।