सागर सेवा ट्रस्ट की ओर चलाएं जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हुआ कार्यक्रम

 लखपति देवी रामकिशोर इंटर कॉलेज एकटकवा में बच्चों को सड़क सुरक्षा की टिप्स

सागर सेवा ट्रस्ट की ओर चलाएं जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हुआ कार्यक्रम 


कप्तानगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालय में सागर सेवा ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे सड़क जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कप्तानगंज के लखपति देवी रामकिशोर इंटर कॉलेज एकटकवा दुबौला में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनके पालन की शपथ भी दिलाई गई। सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद ओझा ने विद्यालय के बच्चों से कहा कि अगर आपके परिवार के लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने है तो उन्हे हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए जिंद कर प्रेरित करें। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आती है।


बताते चलें तो संस्था की ओर से लगातार विद्यालयों में पहुंच बच्चों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे हैं अभियान में शुक्रवार को लखपति देवी रामकिशोर इंटर कॉलेज एकटकवा 

 में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि सड़क पर चलने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आती है। बच्चे जैसे कापी किताब के लिए जिद करते हैं उसी तरह अपने परिवार के लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जिद करें। उन्होंने कहा कि यातायात संबंधी नियम कानूनों का पालन नहीं करने पर जहां एक ओर वाहन सवार और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का जीवन खतरे में बना रहता है। वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार उपाध्याय, प्रवक्ता परमेश्वर पाण्डेय, सोमनाथ यादव,सौरभ शुक्ला,राजू पाठक,आरती शुक्ला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.