विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष बने विजय शंकर शुक्ल,लोगों ने दी बधाई
यूपी, बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के विस्तारीकरण में एक बस्ती जनपद से एक और नाम जुड़ा बस्ती जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में विजय शंकर शुक्ला का नाम नामित किया गया है।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की संतुति व प्रदेश प्रभारी/गौरक्षा दिग्विजय सिंह राणा व प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रवीण दूबे द्वारा विजय शंकर शुक्ल को गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।
विजय शंकर शुक्ल के जिलाध्यक्ष बनने पर अखिलेश सिंह विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष, मुन्ना सिंह ,परमानंद गुप्ता, महेश हिंदुस्तानी ,चंद्रेश पाठक, पप्पू पांडे, सौरभ तिवारी आदि ने बधाई दी है।