कप्तानगंज पुलिस तथा एस0ओ0जी0 टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाइवे किनारे ट्रकों से डीजल चुराने वाले 03 अभियुक्तों 450 लीटर डीजल व चोरी के उपकरण के साथ गिरफ्तार

कप्तानगंज पुलिस तथा एस0ओ0जी0 टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाइवे किनारे ट्रकों से डीजल चुराने वाले 03 अभियुक्तों 450 लीटर डीजल व चोरी के उपकरण के साथ गिरफ्तार


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नाकाबंदी अभियान के तहत थाना कप्तानगंज व एस0ओ0जी0 टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाइवे किनारे खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों यथा क्रमशः सचिन मिश्रा पुत्र कृष्ण प्रसाद मिश्रा, सत्यम दूबे पुत्र अनिल दूबे, पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम सागर गुप्ता को दिनांक-22.01.2025 को समय करीब 03:00 बजे गड़हा गौतम ओवर ब्रिज से पहले राजपूत ढ़ाबा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  50 लीटर के नीले व काले रंग के 09 गैलेन (कुल 450 लीटर डीजल) बरामद किया गया ।

गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर गिरफतार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कप्तानगंज मु0अ0सं0-15/2025 धारा- 317(2), 317(5) B.N.S. पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- सचिन मिश्रा पुत्र कृष्ण प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जीजीरामपुर थाना छावनी जनपद बस्ती |

2- सत्यम दूबे पुत्र अनिल दूबे उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम नगरा दूबे थाना हर्रैया जनपद बस्ती |

3- पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम सागर गुप्ता निवासी ग्राम ककराखुर्द थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |

बरामदगी का विवरण

1- 50 लीटर के नीले व काले रंग के 09 गैलेन (कुल 450 लीटर डीजल) 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेन्द्र कुमार मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |

2- प्रभारी एस0ओ0जी0 चन्द्रकान्त पाण्डेय जनपद बस्ती |

3- प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत जनपद बस्ती |

4- उ0नि0 सुरेश कुमार कुशवाहा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |

5- का0 यशवन्त यादव,का0 एस0पी0 चौहान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |

6- हे0का0 सत्येंद्र सिंह सर्विलांस टीम बस्ती |

7- हे0का0 रमेशयादव, हे0का0 इरशाद खान,हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 धर्मेन्द्र, का0 शिवम यादव एस0ओ0जी0 टीम जनपद बस्ती |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.