भतरिन्हाजोत सीवान के सूखे कुएं मे गिरी नीलगाय,पत्रकार उमेश दूबे, ग्रामीण,डॉयल 112 और वन विभाग की टीम नें किया रेस्क्यू
आप को बता दे की सोमवार को शाम 4 बजे कुत्तों से बचने के लिए नीलगाय भागते हुए खेत में बने कुएं में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उमेश दुबे पत्रकार एवं समाजसेवी के साथ रेंजर कप्तानगंज को दी। उन सभी लोगो नें तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौक़े पर ग्रामीणों की सहायता के लिए पहुंच गए और घायल नीलगाय को बाहर निकलवाया। नीलगाय को जैसे ही कुएं के बाहर निकाला गया, वह फिर से खेतों की ओर भाग खड़ी हुई। नगर पंचायत नगर बाजार के भतरिन्हाजोत के सीवान मे कुत्तों के झुंड से बचने के लिए भागते समय एक सूखे कुएं मे नीलगाय गिर पड़ी। जिससे वह उस कुएं मे फंस गई।
रात अधिक होने की वजह से ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह 10 बजे फिर रेस्क्यू करने का फैसला किया और इसकी सूचना वन विभाग के साथ इसकी सूचना डॉयल 112 पर भी दीं गईं। मौक़े पर पुलिस कर्मी भी पहुँच गए। लेकिन भारी भरकम नीलगाय को निकालना संभव नहीं हो रहा था। इसी बीच सूचना पाकर वन विभाग के फारेस्ट गार्ड राजेश कुमार पाण्डेय, काशीराम,उमेश सिंह व उमेश पहुँच गए। लाख प्रयास करने के बाद भी वह नहीं निकाल सके। इसी बीच गाँव निवासी महेश दुबे हरिप्रकाश दुबे शिव प्रसाद दुबे हर्ष दुबे राजमणि दुबे ने पंपिंग सेट अर्थात इंजन से कुएं मे पानी भरना शुरू कर दिया। जैसे जैसे कुएं मे पानी भरता गया नीलगाय ऊपर आ गई। वन विभाग के कर्मियों व गाँव के लोगों ने रस्सी के मदद से 24 घंटे बाद उसे बाहर निकाला। निकलते ही वह घने बाग मे भाग गई। रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने बताया कि पत्रकार उमेश दूबे स्थानीय लोगों, डायल 112 की टीम और वन विभाग की मेहनत रंग लाई और नीलगाय को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

