एसपी अभिनन्द के निर्देश पर जिले में आपरेशन लंगड़ा लगातार जारी, पुलिस व गौतस्करों से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया के पैर में लगी गोली

एसपी अभिनन्द के निर्देश पर जिले में आपरेशन लंगड़ा लगातार जारी, पुलिस व गौतस्करों से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया के पैर में लगी गोली 

बस्ती। जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में बस्ती जिले में एक और मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ छितौना गांव के पास, माझा इलाके में पशु तस्करों के साथ हुई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर पशु तस्कर भीम उर्फ नौशाद को गिरफ्तार किया है, जो शेखपुर, थाना रौनाही, अयोध्या का निवासी है।


मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए CHC भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 315 बोर का तमंचा, 1 खोखा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। यह कार्यवाही छावनी SO भानु सिंह और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तारी टीम में SO भानु प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार, और अन्य पुलिसकर्मी का0 मुकेश, अभिमन्यु शर्मा, रमेश कुमार, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, सुभेन्द्र तिवारी, और अभिलाष प्रताप सिंह शामिल थे।

इस मुठभेड़ में तीन अन्य फरार आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जो पशु चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.