हवन पूर्णाहूति व महाप्रसाद 27 को
आनन्दधर द्विवेदी
हरैया (बस्ती)। ब्रम्हलीन पूज्य बाबा रतन पांडेय ब्रह्मस्थान ग्राम पंचायत बड़हर कलां में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम चरित मानस का संगीतमय अखंड पाठ का आयोजन किया गया है।
मंडल के व्यवस्थापक अवनीश पांडेय (बब्लू) ने बताया कि ब्रम्हलीन पूज्य बाबा रतन पांडेय सेवा मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड श्री राम चरित मानस का पाठ हवन व महाप्रसाद वितरण किया जायेगा।यह पांचवां वर्ष है।
हर वर्ष हजारो की संख्या में बाबा के भक्त यहां कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा के दिव्य दर्शन व महाप्रसाद का लाभ लेते हैं।कहा जाता है कि बाबा के दरबार में जो भक्त सच्चे मन से अपनी मुराद लेकर आते हैं, बाबा उन्हें कभी निराश नहीं होने देते हैं।
पांडेय जी ने बताया कि यह कार्यक्रम मंडल व ग्राम पंचायत रहवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
इस बार यह कार्यक्रम छब्बीस जनवरी को शुरू होगा, तथा सत्ताइस जनवरी को सामापन होगा। उसके बाद हवन व सायंकाल चार बजे से महाप्रसाद वितरण शुरू होकर हरि इच्छा तक चलता रहेगा।
इस कार्यक्रम सभी आदरणीय सम्मानित बाबा भक्त सादर आमंत्रित हैं।

