लालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, घटना के 36 घंटे के अंदर टप्पेबाज गिरफ्तार

लालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, घटना के 36 घंटे के अंदर टप्पेबाज गिरफ्तार 

लालगंज पुलिस व स्वाट टीम टीम के संयुक्त आपरेशन में घटना के 36 घंटे के भीतर चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार करते हुए रूपये की बरामदगी की गयी

थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ व स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स के संयुक्त आपरेशन में टप्पेबाजी करने वाला शातिर अपराधी रणधीर यादव पुत्र शमशेर यादव निवासी खरुवईया थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर, जिसके द्वारा थाना स्थानीय के स्टेट बैंक पाकरडाड़ के बगल से राम कृपाल पुत्र रामदुलारे ग्राम छबिलहा थाना मुण्डेरवा के बाइक की डिग्गी से 55000 रुपया की टप्पेबाजी कर लिया गया था, को महादेवा -कुदरहा मार्ग पर गौराधुन्धा नहर पुलिया से दिनांक 24.01.2025 को समय करीब 22:15 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

रणधीर यादव पुत्र शमशेर यादव निवासी खरुवईया थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 140/2021धारा 406,411,420 भा0द0सं0 कोतवाली नगर अयोध्या।

2.मु0अ0सं0 141/2021धारा 20, 8 स्वापक औषधि और मन: प्रभावित पदार्थ अधिनियम कोतवाली नगर अयोध्या।

3.मु0अ0सं0 381/2022 धारा 120बी, 392, 411 भा0द0सं0 थाना कोतवाली बस्ती।

4.मु0अ0सं0134/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम वाल्टरगंज बस्ती।

5.मु0अ0सं0 212/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0सं0 वाल्टरगंज बस्ती। 

6.मु0अ0सं0 213/2022 धारा 20, 8 स्वापक औषधि और मन: प्रभावित पदार्थ अधिनियम वाल्टरगंज बस्ती।

7.मु0अ0सं0 323/2023 धारा 174-ए भा0द0सं0 वाल्टरगंज बस्ती।

8.मु0अ0सं0 137/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0सं0 चिरैयाकोट जनपद मऊ।

9.मु0अ0सं0 89/2022 धारा 379 भा0द0सं0 थाना बलहरकला जनपद संतकबीरनगर।

10.मु0अ0सं0 218/2010 धारा 406, 406, 420 थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर। 

11.मु0अ0सं0 04/2011 धारा 406, 406, 420 थाना महराजगंज जनपद फैजाबाद।

12.मु0अ0सं0 21/2025 धारा 305, 317(1) बीएनएस थाना लालगंज बस्ती। 

बरामदगी का विवरण

1.टप्पेबाजी की गयी रू 55000

2.एक अदद मोबाइल बिना सिम कार्ड 

3.टप्पेबाजी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, जनपद बस्ती।

2.प्रभारी स्वाट टीम संतोष कुमार, जनपद बस्ती।

3.सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 शशिकांत जनपद बस्ती। 

4.प्र0चौकी महादेवा उ0नि0 दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, थाना लालगंज जनपद बस्ती।

5.का0 विजय यादव, हे0का0 रोहित यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती।

6.हे0का0 अवनीश सिंह, हे0का0 पवन तिवारी, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाश प्रताप सिंह स्वाट टीम बस्ती।

7.हे0का0 सत्येंद्र सर्विलांस टीम जनपद बस्ती।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.