बस्ती जिले में पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से 3 गौतस्कर घायल
बस्ती पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को थाना गौर में सूचना मिली थी कि एक पिकअप से गौवंश को ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने पिकअप का पीछा किया और थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में घेराबंदी की।
इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों गौ तस्कर घायल हो गए।
पुलिस ने उनके कब्जे से 6 गौवंश, एक पिकअप, दो अवैध कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल गौ तस्करों का इलाज सदर अस्पताल बस्ती में चल रहा है।
पुलिस ने तीनों गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बस्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि है और गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की मजबूती को दर्शाती है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन द्वारा जनपद में *जनपदीय नाकाबंदी/ गौ तस्करी* के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-15.01.2025 को रात्रि गश्त के दौरान थाना गौर पर सूचना प्राप्ति हुई कि एक पिकअप से कुछ गौवंश को कहीं ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना गौर पुलिस द्वारा उक्त पिकअप का पीछा किया गया जोकि थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत होते हुए थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय पाण्डेय बाजार होते हुए आगे की तरफ बढ़े थे कि थाना पुरानी बस्ती पुलिस, थाना गौर पुलिस व थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत सबदेईंया कला के पास भाग रहे गौ तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिस दौरान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व थानाध्यक्ष वाल्टरगंज के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी जिसके जवाबी कार्यवाही/ पुलिस मुठभेड़ के दौरान संबंधित 03 अभियुक्तों 1-असीम पुत्र अकरम निवासी बंगला आजादपुर थाना कोतवाली जनपद रामपुर (उ0प्र0) जिसके दायें पैर में गोली लगी है 2-राजेश निषाद पुत्र झिनाकान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कटहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर (उ0प्र0) जिसके दायें पैर में गोली लगी है 3-अब्दुल रहीम पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम कुच्चा पिपरा थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर (उ0प्र0) जिसके दोनों पैर में गोली लगी है, जिनको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अदद गौवंश, एक अदद पिकअप, 02 अदद अवैध कट्टा, 02 अदद ज़िंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद कर गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, जहां घायल अभियुक्तों का दवा-इलाज सदर अस्पताल बस्ती में चल रहा है |

