दुबौलिया पुलिस ने गौ तस्करी करने वाले वाहन मालिक अभियुक्त को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-04/2025 धारा-325, 324(4) B.N.S., 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित बरामद वाहन गाड़ी संख्या UP-50-AT-9435 के स्वामी/ अभियुक्त 1- पप्पू यादव पुत्र बिपत यादव को दिनांक-15.01.2025 को समय करीब 13:35 बजे नदी के किनारे चाँदपुर बन्धे के पास से एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-07/2025 धारा-4/25 Arms Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
पप्पू यादव पुत्र बिपत यादव निवासी ग्राम चकसोधी बीनापारा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ (उ0प्र0)
बरामदगी का विवरण
एक अदद अवैध चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष दुबौलिया जितेन्द्र सिंह जनपद बस्ती
2- उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, उ0नि0 आनन्द कुमार शाही थाना दुबौलिया जनपद बस्ती

