लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव के पूरब एक तालाब में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 
आपको बता दें कि वृहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव के पूरब एक तालाब में उतराता हुआ शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष लालगंज, चौकी इंचार्ज कुदरहा और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान विनय कुमार गौड़ 26 पुत्र स्व रघुनाथ निवासी परसांव थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि ये व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।
ये अक्सर घर से गायब रहते थे फिर दो चार दिन बाद वापस आ जाते थे। इस बार भी पिछले लगभग 08 दिनों से गायब थे। हमेशा आ जाते थे इसलिए थाने पर कोई सुचना नहीं दिया गया था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया और लोगों से पूछताछ भी किया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया।
