मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं का समूह महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना..

मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं का समूह महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना..



यूपी, बस्ती। जिले के हरैया से मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ता 50 से अधिक संख्या में प्रयागराज महाकुंभ के लिए बस के माध्यम से रवाना हुई। जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने उन्हें बस के माध्यम से रवाना किया। 
महिला कार्यकर्ताओं का नेतृत्व मातृशक्ति की पालिका कविता त्रिपाठी एवं दुर्गा वाहिनी संजोजिका का सुषमा तिवारी कर रही है।
दिनेश मिश्रा ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश क्षेत्र से कुंभ क्षेत्र में नारी शक्ति का एकत्रीकरण हो रहा है। 
बता दें 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में स्नान दान के लिए भारत सहित अन्य कई देश के लोग आ रहे हैं। आचार्यों की माने तो यह महाकुंभ में स्नान का दुर्लभ संयोग 144 वर्ष बाद प्राप्त होगा इसलिए इस बार के कुंभ मेले को विशेष माना जाना रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.