घर में घुसे चोरों ने बक्सा व अलमारी तोड़ कर की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव में चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी और बक्सा तोड़कर लगभग 4 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा लिए।
घटना के समय घर में मौजूद महिला ने शोर मचाया, जिससे चोर भाग निकले। सूचना मिलने पर PRV 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चल सका है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर चोरी रोकने में नाकामी का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

