जरूरत हो तो ले जाइए,ज्यादा हो दे जाइए: निःशुल्क कपड़े का स्टोर खोलकर सेवा समर्पण भाव परिवार ने किया अनोखा काम

जरूरत हो तो ले जाइए,ज्यादा हो दे जाइए: निःशुल्क कपड़े का स्टोर खोलकर सेवा समर्पण भाव परिवार ने किया अनोखा काम



जरूरतमंदों के लिये सेवा समर्पण भाव परिवार ने खोला संसारीपुर चौराहे पर निःशुल्क वस्त्र स्टोर







"जरूरत हो तो ले जाइए,ज्यादा हो तो दे जाइए" नाम से स्टोर खोल कर किया जरूरत मंदों के हवाले 24 घंटे खुला रहेगा कपड़े का स्टोर 

यूपी, बस्ती। जिले के हरैया ब्लाक के संसारीपुर चौराहे पर सेवा समर्पण भाव परिवार ने नि:शुल्क वस्त्र स्टोर का शुभारंभ किया। साथ साथ जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया।

बता दें सामजिक संस्था "सेवा समर्पण भाव परिवार" गरीब, असहाय, जरूरतमंद, बेजुबानो के लिये सेवा का कार्य करती रहती है। सड़कों पर घूमने वाले अर्ध विक्षिप्तों के लिए एक विशेष अभियान चलाकर उनका रेस्क्यू कर उन्हें नया रूप देने का भी कार्य सेवा समर्पण भाव परिवार के द्वारा किया जाता है। संस्था के सेवादार दिलीप पाण्डेय ने बताया कि यह संस्था गरीब, असहाय,जरूरतमंद व बेजुबानो के लिये कार्य करती है।

जिनके पास ब्लड डोनर नहीं होते हैं उन्हें ब्लड उपलब्ध कराना, घायल बेजुबानों का इलाज कराकर सुरक्षित स्थान पर छोड़वाना, सड़कों पर घूमने वाले अर्ध विछिप्तों का रेस्क्यू कर उन्हें नया रूप देना व पहचान हो जाने पर घर भेजवाना। 

हर वर्ष एक गरीब लड़की की शादी कराना आदि तमाम सामाजिक कार्य संस्था के माध्यम से होता है।

सेवादार दिलीप पाण्डेय ने लोगों से अपील किया कि अगर आपके पास भी जरूरत से ज्यादा कपड़े हो। जिन्हें आप उपयोग न करते हों तो स्टोर तक जरूर पहुचायें, आपके द्वारा दिये कपड़े जरूरतमंदों के काम आयेंगे। 

स्टोर के शुभारंभ के मौके पर सुशील शुक्ला, परिपूर्णानंद शुक्ला,प्रशांत त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, उमंग पाण्डेय, मयंक त्रिपाठी,अनुज तिवारी,विमल त्रिपाठी,सौरभ पाण्डेय,बसंत लाल आदि लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.