माँ बेटी हत्या कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इस मामले में दो महिलाएं पहले जा चुकी हैं जेल
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में जमीन के नामांतरण व वसीयतनामा के मामले में कमरे के अन्दर मां बेटी की निर्मम हत्या करने के बाद कमरे में ही बिस्तर पर दोनों के शव को जला देने के मामले में फरार चल रहे आरोपित करुणाकर को पुलिस ने हाईवे के फुटहिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था,
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर थाना प्रभारी कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा और SOG टीम प्रभारी चंद्रकांत पांडेय की संयुक्त टीम ने 25000 के इनामिया अभियुक्त करूणाकर उपाध्याय उर्फ लल्लन को गिरफ्तार किया है।
मां बेटी के हत्या के मामले में दो महिलाओं की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। करुणाकर की गिरफ्तारी के बावजूद अभी मुख्य आरोपी सहित चार लोग फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
