जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सादर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई
बस्ती। सोमवार 20 जनवरी 2025 को तहसील सदर बस्ती में जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष, त्वरित, और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

