स्वयं के अपहरण की झूठी योजना बनाकर फरार हुए व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 स्वयं के अपहरण की झूठी योजना बनाकर फरार हुए व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बस्ती। बस्ती जिले में एक व्यक्ति ने अपने आप के अपहरण की झूठी योजना बनाई और फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। 

आपको बता दें राज कुमार चौधरी (32 वर्ष) निवासी ग्राम उदयपुर, थाना मुंडेरवा, 14 जनवरी 2025 को घर से बस्ती गए थे और कुटियाज ढाबा पर खाना खाने के बाद लापता हो गए। परिजनों ने थाना पुरानी बस्ती में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने सबदेईया कला के पास से उनकी मोटरसाइकिल, काला बैग, और पर्स बरामद किया। 18 जनवरी 2025 को मथुरा से राजकुमार को सकुशल बरामद किया गया। पूंछतांछ में राजकुमार ने बताया कि उसने 50 लाख रुपये अलग-अलग लोगों से उधार लेकर ट्रेडिंग में निवेश किया, जिसमें भारी नुकसान हुआ। पैसों की वसूली से बचने और सहानुभूति पाने के लिए उन्होंने अपने अपहरण की झूठी योजना बनाई। राजकुमार ने जानबूझकर अपने मोबाइल को बंद कर दिया और मथुरा जाकर छिप गए।इस पूरे मामले को सुलझाने में थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी टीम, और सर्विलांस टीम ने प्रभावी कार्यवाही की। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजकुमार चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही उससे जुड़े लेन-देन की जांच जारी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.