बस्ती में पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, 2 फरार
जनपद बस्ती। थाना मुंडेरवा क्षेत्र से 15 फरवरी 2025 को रात करीब 8:00 बजे श्याम सुंदर पुत्र मेहीलाल का स्विफ्ट VDI कार (UP44AR1674) से अपहरण किया गया। इस घटना को लेकर थाना मुंडेरवा में मुकदमा संख्या 36/2025, धारा 140(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया।
पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सर्विलांस के माध्यम से गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की गई। 16 फरवरी को सूचना मिली कि बाबा ढाबा, बबुरहवा (थाना छावनी क्षेत्र) में संदिग्ध वाहन खड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां अपहृत श्याम सुंदर कार के अंदर सुरक्षित मिला, जबकि एक आरोपी अमन शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, दो फरार
पुलिस जब आगे बढ़ी तो आरोपी शनि शर्मा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में थाना मुंडेरवा के चौकी प्रभारी खजौला उ.नि. अजय पांडेय ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे गोली शनि शर्मा के दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती कराया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शनि शर्मा (20 वर्ष) – निवासी कीर्तिपुर, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
2. अमन शर्मा (24 वर्ष) – निवासी करमिया, थाना परसुरामपुर, जनपद बस्ती।
फरार आरोपी:
1. दिनेश कुमार – निवासी करमिया, थाना परसुरामपुर, जनपद बस्ती।
2. अतुल कुमार – निवासी पिकौरा, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
बरामदगी:
एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस।
अपहरण में प्रयुक्त स्विफ्ट VDI कार (UP44AR1674)।
3200 रुपये व एक मोबाइल।
आरोपियों पर मुकदमे दर्ज:
शनि शर्मा पर थाना मुंडेरवा में अपहरण (धारा 140(1) BNS) व थाना छावनी में धारा 109 BNS, 3/25 Arms Act के तहत मामला दर्ज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष मुंडेरवा – द्वारिका प्रसाद चौधरी।
2. थानाध्यक्ष छावनी – भानु प्रताप सिंह।
3. प्रभारी स्वाट टीम – उ.नि. संतोष कुमार।
4. प्रभारी SOG – उ.नि. चंद्रकांत पांडेय।
5. प्रभारी सर्विलांस सेल – उ.नि. शशिकांत।
6. चौकी प्रभारी खजौला – उ.नि. अजय पांडेय।
7. अन्य पुलिसकर्मी – हेड कांस्टेबल रमेश यादव, इरशाद खान, धर्मेंद्र कुमार, अभय उपाध्याय, कांस्टेबल शिवम यादव, चंदन कुमार, सत्येंद्र सिंह, देवेश यादव, संतोष यादव व अन्य।