गो-तस्करी में वाहन उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
बस्ती। थाना लालगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करों को वाहन उपलब्ध कराने वाले वाहन स्वामी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महादेवा चौराहा के पास एक व्यक्ति गो-तस्करों द्वारा फेंके गए वाहन के कागजात ढूंढ रहा है। इस आधार पर 15 फरवरी 2025 को दोपहर 3:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. फैयाज़ अहमद पुत्र मो. मनान, ग्राम फतहा, थाना नगर, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना लालगंज में मुकदमा संख्या 40/25, धारा 3/5A/8 गो-वध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त की पत्नी को दूरभाष के माध्यम से दी गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष लालगंज – सुनील कुमार गौड़
2. चौकी इंचार्ज कुदरहा – उ0नि0 रामअशोक यादव
3. SOG प्रभारी – चन्द्रकान्त पाण्डेय
4. HC रमेश यादव, HC अभय उपाध्याय, HC इरशाद खान, HC धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल शिवम यादव (एसओजी टीम)
5. हेड कांस्टेबल सत्येंद्र (सर्विलांस सेल)