नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दुबौलिया में मु0अ0सं0 31/2025 धारा 65(2), 62 BNS, 18 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगाराम (57) पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद राजभर, निवासी ऊंजी मुस्तहकम टोला पिपरी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह
2. उप-निरीक्षक राधारमण यादव
3. हेड कांस्टेबल रविकांत गौड़
पुलिस ने बताया कि आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।