गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अब्दुल उर्फ व्यापारी गिरफ्तार

 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अब्दुल उर्फ व्यापारी गिरफ्तार

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अपराधी अब्दुल उर्फ व्यापारी (45) को तिरंगा चौराहे से गिरफ्तार किया। वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 4 फरवरी 2025 की रात 9:30 बजे उसे पकड़ा गया।


अब्दुल पर चोरी, गौहत्या निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह बस्ती, संतकबीरनगर और बिहार के विभिन्न स्थानों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी, कांस्टेबल अखिलेश यादव और भगवान दयाल यादव शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.