हत्या के प्रयास के आरोपी को दुबौलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के आरोपी को दुबौलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार


बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को खुशहालगंज रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस चौहान उर्फ बंटी चौहान (पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी बंजरिया सूबी, थाना दुबौलिया) के खिलाफ थाना दुबौलिया में मु.अ.सं. 128/2024 के तहत धारा 191(2)/190/131/121(1)/132/125/115(2)/352/351(3)/109 BNS व 7 CLA Act में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह

उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव

कांस्टेबल हरेंद्र यादव

कांस्टेबल अभिषेक यादव

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.