पिकअप वाहन से तीन गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार
बस्ती। थाना हरैया पुलिस ने 21 मार्च 2025 को मुखबिर की सूचना पर भर्गवा तिवारी मोड़ के पास लखनऊ-गोरखपुर लेन से तीन गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त अफजल उर्फ गुल्लू (निवासी मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी सुहेल फरार हो गया।
बरामद पिकअप वाहन (UP20BT-3336) के स्वामी कपिल देव (निवासी बिजनौर) की भी संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वे मेरठ से बिहार के छपरा जिले में गोवंश ले जा रहे थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।