भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम


(आनंदधर द्विवेदी)

बस्ती। जनजातीय गौरव वर्ष 2025 समारोह के अंतर्गत, आज विभिन्न राज्यों में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्लाक रोड स्थित सिमरन पैराडाइज में देशभक्ति, एकता और भारत की जीवंत जनजातीय विरासत की स्थायी भावना पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नितेश शर्मा नें ने इस ऐतिहासिक अवसर जनजातीय सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव के लिए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र की यात्रा में भारत के जनजातीय समुदायों के समृद्ध योगदान का सम्मान करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों, आउटरीच अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जिले में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और छात्र सहभागिता कार्यक्रम सहित कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो युवा शिक्षार्थियों को जनजातीय इतिहास, संस्कृति और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय प्रतीकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में उनकी समझ को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता हैं। कार्यक्रम एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और यात्रा तथा जनजातीय जीवन और संस्कृति की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने संग्रहालय भ्रमण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक फोटो सत्रों में भाग लिया और जनजातीय गौरव वर्ष की भावना का उत्सव मनाया।

इस मौके पर सचिव संजय कुमार गौतम, बबिता गौतम, माधुरी, श्रद्धा शर्मा, विवेक मिश्र, मंगला मौर्य, राम मूर्ति मिश्र, सुरेश पाण्डेय, अहमद अली, अरविन्द कुमार सिंह, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.