जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने शिवबक्श प्रसाद मिश्रा के घर पहुंचकर परिजनों को दिया आशीर्वाद

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने शिवबक्श प्रसाद मिश्रा के घर पहुंचकर परिजनों को दिया आशीर्वाद



आनन्द धर द्विवेदी 

गोटवा(बस्ती)। बढ़नी गांव में चल रही वशिष्ठ रामायण कथा के आठवें दिन कथा उपरांत जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने बढ़नी मिश्रा निवासी शिवबक्श प्रसाद मिश्रा के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों को आशीर्वाद प्रदान किया। जगतगुरु के आगमन से पूरे परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा।

इस अवसर पर परिवार के मुखिया शिवबक्श प्रसाद मिश्रा, उनकी पत्नी कुसुमलता मिश्रा, चारों बेटियां दीपमाला, रजत लता, प्रियंका और श्रेया सहित दामाद कृष्ण किशोर त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे। इसके साथ ही भतीजे अविनाश मिश्र, सनी, वैभव मिश्र, जयंत, शुभम मिश्र, राजन मिश्र, शिवम मिश्र, प्रांशु मिश्र, नाती विभोर पाठक, शिखर तिवारी, देवांश मिश्रा तथा भाई अशोक मिश्रा, हरि प्रसाद, नंदू मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, शीतला प्रसाद, देवी प्रसाद सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के दर्शन और आशीर्वाद से परिवार स्वयं को धन्य मानते हुए भावविभोर नजर आया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.