रसोई गैस की किल्लत से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक परेशान

रसोई गैस की किल्लत से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक परेशान



गैस के आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी और पूर्ति अधिकारी को सौपा ज्ञापन



यूपी, बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में मध्याहन भोजन योजना के अंतर्गत बनने वाले भोजन के लिए रसोई गैस की किल्लत को लेकर आज शिक्षकों ने जिला अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र सौपा तथा मांग किया कि विद्यालयों में बच्चों के एमडीएम बनाने हेतु गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए ।

तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने जिला अधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन सौंपते वक्त उमाकांत शुक्ला ने बताया कि विगत एक सप्ताह से गैस एजेंसी द्वारा विद्यालयों को गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है जिससे अधिकांश विद्यालयों पर भोजन बनने में अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो रही है और गैस आपूर्ति न होने से भोजन का कार्य भी बंद पड़ जाएगा।

शिक्षको को घंटो तक लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।शिक्षको ने मांग किया कि बच्चो के भोजन को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय को प्राथमिकता से गैस आपूर्ति की जाए। 

ज्ञापन सौंपने वालों में सनद पटेल, दुर्गेश यादव, अनिल पाठक, हृदय विकास, गिरजेश चौधरी, अशोक पाण्डेय, चंद्रप्रताप पाल, सतीश यादव, सूरज मौर्य, कवींद्र चौधरी, राम प्रवेश चौधरी, अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.