15 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगा खरमास..

15 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगा खरमास..



हिंदू पंचांग के अनुसार कुछ ही दिनों में #खरमास (मलमास) शुरू होने वाला है। इस साल खरमास 15 मार्च 2026 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा। 


धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है और इस अवधि में शुभ कार्यों को टालने की परंपरा है।


हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च की अर्द्धरात्रि में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास की शुरुआत मानी जाएगी। सूर्य देव 13 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेंगे। इस अवधि के समाप्त होते ही 13 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। 


यानी इस साल खरमास 15 मार्च 2026 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास वर्ष में दो बार आता है। पहला तब लगता है जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जो आमतौर पर मार्च से अप्रैल के बीच होता है। 

दूसरा खरमास तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जो दिसंबर से जनवरी के बीच पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दोनों अवधियों को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इस समय विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य जब बृहस्पति की राशियों (धनु और मीन) में प्रवेश करते हैं, तो उनकी स्थिति कमजोर मानी जाती है। इसी कारण इस अवधि को मलमास कहा जाता है और इस दौरान किए गए शुभ कार्यों को अपेक्षित फल नहीं मिलता। इसलिए विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को इस समय टालने की परंपरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.