त्रिदेव मंदिर करुआ बाबा तिराहे से निकलेगी श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा
बस्ती। प्रभु संबंध अभियान व श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर होटल बालाजी प्रकाश में बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक विवेक गिरोत्रा व संचालन संजय द्विवेदी ने किया। कथा के ऐतिहासिक व सफल बनाने को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि कथा की कलश यात्रा 30 मार्च को पूर्वांहन 11 बजे से त्रिदेव मंदिर करुआ बाबा तिराहे से मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा होते हुए होटल बालाजी प्रकाश तक जाएगा।
ट्रस्ट की संयोजक व व्यापारी नेता सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कलश यात्रा व कथा को सफल बनाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा हैं।जिसके लिए पदाधिकारी की टोली तैयार कर उन्हें जिम्मेदारियां दी गई है। ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा की कलश यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। हम समाज के विभिन्न सनातनी अनुसांगिक संगठनों के संपर्क में हैं। उन्हें कलश यात्रा व कथा में सम्मिलित कराएंगे।
अन्नपूर्णा रसोई के संचालक राघवेंद्र मिश्रा और पट्टू बाबा ने कहा कि कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकली जाएंगी और कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अन्नपूर्णा रसोई का प्रसाद भी ग्रहण कराया जाएगा। गौरव साहू ने कहा कि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। जगह-जगह श्रद्धालुओं के पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। हिमांशु सोनी ने कहा कि कलश यात्रा में भगवान की झांकी भी निकली जाएगी।
बैठक को गौरव साहू, सूर्य कुमार शुक्ला, सुनील कुमार गुप्ता, महेंद्र मद्धेशिया, प्रभाश सोनी आर्यन, राम कृष्ण सोनी, आशुतोष पांडेय, हेमंत कुमार मिश्रा, राम गोपाल गुप्ता, डॉ अरविंद चौधरी, हिमांशु सोनी, पंकज नंदा, कृपा शंकर त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, संजय अग्रहरी, संतराम, रोहित सोनी, आकाश गुप्ता, विजय कसौधन, युग अग्रवाल, डब्बू श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल, सतीश सोनकर, रोहन साहू, ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी, बाल किशन गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, विजय गुप्ता, रविंद्र तिवारी सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।

