इंजीनियर प्रदीप निषाद सभासद मनोनीत, क्षेत्र में खुशी की लहर
आनंदधर द्विवेदी
बस्ती। जनपद के वार्ड नंबर 15 दीन दयाल नगर फुलवरिया निषाद नगर बाजार से इंजीनियर प्रदीप निषाद के सभासद चुने जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी जीत की खबर मिलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
नव निर्वाचित सभासद प्रदीप निषाद ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे वार्ड की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे हर समय लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदीप निषाद के सभासद बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं

