यूपी के साथ पूरे देश में हो रहा ग्रापए का विस्तार: संजय द्विवेदी पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित, आईएएस प्रखर शुक्ला सम्मानित

यूपी के साथ पूरे देश में हो रहा ग्रापए का विस्तार: संजय द्विवेदी
पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित, आईएएस प्रखर शुक्ला सम्मानित




यूपी,बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) के तत्वावधान में पत्रकारों के परिचय पत्र वितरण का कार्यक्रम गोटवा स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम एसपी ऑटोव्हील्स में आयोजित किया गया। 




कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराम त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए अपनी कलम का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना चाहिए।


प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1986 में संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल द्वारा स्थापित इस संगठन का उद्देश्य जनपदों में जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाना था। 

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संगठन ने निरंतर विस्तार किया, जिसका परिणाम है कि आज यह देश का एक बड़ा पत्रकार संगठन बन चुका है। 

उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी इसका विस्तार जारी है और पत्रकारों के हित में विभिन्न पहल की जा रही हैं।

कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक एवं एसपी ऑटोव्हील्स के निदेशक अखिलेश दुबे ने पत्रकारों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों का बीमा कराया गया है और समय-समय पर उसका नवीनीकरण भी किया जाता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम है।


इस दौरान प्रशासनिक सेवा में चयनित हरैया क्षेत्र के सकरदहा निवासी प्रखर शुक्ला (आईएएस) को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया, जबकि शिक्षाविद एवं पत्रकार धनीश त्रिपाठी ने समापन पर उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में जनार्दन पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ0 एसके सिंह, पंकज त्रिपाठी, अनिल कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार दूबे, रुबल कमलापुरी, सूर्य नारायण उपाध्याय, संतोष कुमार उपाध्याय, हाफिज जावेद, प्रशांत कुमार पाण्डेय, विजय पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, अभय जीत सिंह, प्रेम कुमार सिंह, राम ललित यादव, राजित राम यादव, प्रेमसागर पाठक, अनूप कुमार मिश्र, बिंदेश्वरी प्रसाद, राजाराम, आदित्य सिंह, राजेश राज, बेचू लाल अग्रहरि, सूरज मिश्रा, उमेश कुमार पाल, समसुल हक, विनोद सोनकर, दिलीप कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार, अरुण मिश्रा, विवेक मिश्रा, राधेश्याम यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, धनीश कुमार त्रिपाठी, महेंद्र उपाध्याय, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, एसएन द्विवेदी, अजीत पाल, सुनील उपाध्याय, सतीश कुमार उपाध्याय, अतुल कुमार सिंह, बृज किशोर यादव, इंद्रीश सिद्दीकी, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, अनूप लाल श्रीवास्तव, बजरंगी लाल, बृजेश पाल सिंह, परशुराम वर्मा, कुलदीप चौधरी, बीके लाल, रामकृपाल दुबे, विमलेश श्रीवास्तव, अमरेंद्र पाण्डेय, अभय दुबे सोनू, सिद्धार्थ चौहान, सुशील द्विवेदी, सत्यराम, शकील, परवेज आलम, मंटू, मोहम्मद असलम, शक्ति शरण उपाध्याय, ज्ञानचंद द्विवेदी, शंकर यादव, नवीन तिवारी, योगेश्वर त्यागी, गुंजेश्वरी प्रताप सिंह, संतोष कसौधन, दिनेश चंद्र, डीके सिंह, राम जनक यादव, दिनेश कुमार पटेल, राकेश चौधरी, रामजीत पाण्डेय, नरेंद्र कुमार मिश्र, श्रवण कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार, लाल जी वर्मा, अफजाल अहमद कुरेशी, हेमंत पाण्डेय, कृष्ण दत्त द्विवेदी, आनंद शुक्ला, सोनू पाण्डेय, विनय पाठक, उमेश चंद्र मिश्र, चंद्रेश दुबे, महेंद्र कुमार सोनी, बिंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव, विष्णु कुमार शुक्ल, विजय कुमार शर्मा, विनय कुमार जायसवाल, जटा शंकर पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


अरुण मिश्रा, बस्ती टाइम्स

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.