गिरवी जेवर लौटाने से इनकार, कप्तानगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव की निवासी सुनीता चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थिनी के अनुसार, आर्थिक जरूरत के चलते उसने सोनार रमेश चन्द अग्रहरी और उसके बेटे लकी के पास अपने सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर 39,000 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रकम वापस करने के बाद भी दोनों आरोपित जेवर लौटाने से इनकार कर रहे थे और लगातार टालमटोल कर रहे थे।
पीड़िता ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कप्तानगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 316(2) (BNS) 2023 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

