खंड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ ने किया मोहल्ला पाठशाला का निरीक्षण

खंड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ ने किया मोहल्ला पाठशाला का निरीक्षण


बस्ती।खंड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ मनोज कुमार सिंह द्वारा कंपोजिट विद्यालय पचमोहनी के मोहल्ला पाठशाला का निरीक्षण किया गया। मोहल्ला पाठशाला में इंचार्ज प्रधान अध्यापिका सत्या पांडेय बच्चों को पढ़ाती हुई मिली। विद्यालय के अन्य स्टाफ मनीष, मेहंदीरत्ता, अरुण दुबे, नेहा सिंह, अनीता चौधरी, सुनीता त्रिपाठी, नीतू सिंह मोहल्ला पाठशाला में संलग्न पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों को वर्तमान कोविड-19 काल में शासन के दिशा निर्देश पर मोहल्ला पाठशाला के प्रभावी क्रियान्वयन पर समस्त स्टाफ की प्रशंसा की और छात्रों से प्रश्न भी पूछे छात्रों ने सही जवाब दिए। छात्रों की कॉपियां देखी और सुझाव दिया मोहल्ला पाठशाला में बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और पाठ्य सहगामी क्रियाएं भी कराई जाए। साथ में प्राथमिक विद्यालय तेनुआ व प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर का भी निरीक्षण किया। अध्यापक मोहल्ला पाठशाला के संचालन में सक्रिय रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.