हर गरीब,दुःखी इंसान पर पड़ जाती है समाजसेवी की नजर

हर गरीब,दुःखी इंसान पर पड़ जाती है समाजसेवी की नजर



असहाय वृद्धा की मदद के लिए पहुँचे ई0 वीरेंद्र कुमार मिश्रा

बस्ती।जनपद के गौर विकास खण्ड के सिटकोहर गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग विधवा तजना देवी को रविवार को समाजसेवी इंजीनियर वीरेन्द्र मिश्रा ने दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। बता दें विधवा तजना देवी की खबर विगत दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। जिसमें लोगों ने दिखाया था कि तजना देवी किस तरह से एक झोपड़ी में अपना जीवन यापन कर रही है,जिसमें से बरसात में लगातार पानी टपक रहा है, पिछले दिनो कुछ समाजसेवियों ने विधवा तजना को खाने पीने का सामान तथा कुछ अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई थी। वही जानकारी होने पर रविवार समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा ने पीड़ित तजना के गांव सिटकोहर पहुंचकर पीड़ित तजना देवी को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित तजना देवी को आगे भी भरसक मदद करने का आश्वासन दिया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.