अज्ञात कारणों से लगी आग में दुकान जलकर खाक

अज्ञात कारणों से लगी आग में दुकान जलकर खाक


अनुमानतः चार लाख के ऊपर का सामान जलकर हुआ राख


कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज चौराहे पर स्थित गुरु प्रसाद की दूध,पनीर, नमकीन,बिस्कुट,ब्रेड आदि की चर्चित दुकान गुरु कोल्ड ड्रिंक में देर रात आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

बता दें कि कप्तानगंज चौराहे पर दूध,दही,मटर,पनीर बिस्कुट आदि की मशहूर दुकान गुरु कोल्ड ड्रिंक एवं दुग्ध विक्रय केंद्र में 16 अगस्त सोमवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखा 3 बड़ा फ्रीजर एवं इनवर्टर बैटरी,स्टेप्लाइजर,पंखा सहित नमकीन, बिस्कुट, ब्रेड,मटर,पनीर सहित लाखों रुपए का सामान जल गया।

बातचीत के दौरान दुकान के स्वामी गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चला गया। उसके कुछ ही देर बाद पुलिस द्वारा सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुँचकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। उन्होंने कहा कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया,जिसमें लगभग 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है,जिसकी लिखित सूचना थाने पर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.