दीवाल गिरने से गंभीर हुई बालिका के उपचार में मददगार बने ई0 वीरेंद्र कुमार मिश्रा
बस्ती।दुबौलिया इलाके के भिखरियां गांव में दीवार गिरने से एक किशोरी के पैर की हड्डी टूट गई थी।जिसे चिकित्सकों ने सीएचसी कप्तानगंज से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार में धनाअभाव के चलते आ रही समस्या के कारण दर्द से कराह रही बेटी के साथ भटक रही मां कप्तानगंज के पैथालॉजी सेंटर में एक्स-रे कराने पहुंची और वहां कार्यरत प्रदीप यादव से मदद की अपील की। प्रदीप यादव ने पीड़िता को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
वहां मौजूद किसी के द्वारा सूचना समाजसेवी वीरेंद्र कुमार मिश्र को मिली। श्री मिश्र ने तत्काल उनके पुत्र योगेश मिश्रा को भेजकर आर्थिक मदद करते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती उपचार के लिए भेजवाया।

