बस्ती:महिला शिक्षा मित्रों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजी राखी
अपनी नौकरी की सुरक्षा को लेकर महिला शिक्षामित्रों ने राखी भेजकर याद दिलाया वादा
बस्ती।जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्रित होकर जनपद की महिला शिक्षा मित्रों ने बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन भेजा है।
बताते चलें कि जुलाई 2017 में समायोजन निरस्त हो जाने के चलते शिक्षामित्रों में बड़ी मायूसी आ गई है। जिसके चलते शिक्षामित्र संगठनों ने पत्र व ज्ञापन के देकर उत्तर प्रदेश सरकार से अपनी जीविका बचाने के लिए कई बार मांग किया। जिस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में उत्तर प्रदेश सरकार से सुझाव लेकर शिक्षा मित्र के भविष्य के सुरक्षा के लिए वादा किया था। वही उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में शिक्षामित्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर बात कही थी। निरंतर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन भेज कर अपनी जीविका को सुरक्षित करने के लिए किए गए वादे को याद दिलाती है।
शिक्षामित्र पदाधिकारी राम पराग ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महज 3 माह के अंदर स्थायी समाधान करने का वादा किया गया था जो अभी साढ़े चार साल बाद भी पूरा न हो सका।
ऐसे में सरकार को चाहिए कि शिक्षामित्र के उज्जवल भविष्य के लिए कोई रास्ता निकाल कर इनके विषय में विचार करना चाहिए। बस्ती जिले के बनकटी क्षेत्र के राम पराग चौधरी व राघवेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को राखियां भेजी है।

