एक दूजे के हुए 46 जोड़े

एक दूजे के हुए 46 जोड़े


कप्तानगंज और दुबौलिया के 15-15 और गौर के 16 जोड़ों की हुई शादी

कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज ब्लाक सभागार में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि कप्तानगंज ब्लाक के 15 दुबौलिया के 15 एवं गौर के 16 जोड़ों की शादी संपन्न हुई।आचार्य के रूप में पं0 राजेंद्र उपाध्याय,पं0 वेद प्रकाश पांडेय एवं पं0 तुलसीराम दुबे ने सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।
सामूहिक विवाह में बतौर मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने नव दंपतियों को आशीर्वचन देते हुए उपहार भेंट किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेटियां जिस तरीके से देश प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। उससे यह प्रतीत होता है कि सरकार ने जो भी संसाधन बेटियों के लिए उपलब्ध कराएं हैं वह अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे बस्ती के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी एवं गौर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, भाजपा नेता विवेकानंद मिश्र, ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज प्रतिनिधि भोला निषाद,मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, प्रशिक्षु एसडीएम प्रभारी बीडीओ कप्तानगंज अतुल आनंद, एसडीएम न्यायिक नीरज पटेल,बीडीओ गौर प्रभा शंकर चौबे,बीडीओ दुबौलिया श्वेता वर्मा,अखिलेंद्र बहादुर सिंह नीरज,संदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कप्तानगंज ब्लाक के एडीओ पंचायत सहज राम,आशीष सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.