बस्ती:एएनएम द्वारा लगाया गया पेंटा का टीका
स्वास्थ्य कार्यकत्रियों द्वारा हर माह लगाया जाता है टीका
ऑगनवाडी व आशा बहू की सहायता से होता है टीकाकरण
कप्तानगंज,बस्ती।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अंतर्गत एएनएम द्वारा बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए टीका लगाया जा रहा है।
बताते चले कि कप्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है।जिसमे एएनएम अंजू पाण्डेय ने बताया कि 0 से 05 वर्ष के बच्चों को टीका में पेंटा,एफआईपीवी,पीसीवी लगाया जा रहा है एवं ओरल में ओपीवी,आरवीवी भी पिलाया जा रहा है। हर माह नियमित रूप से पहले शनिवार को टीका लगाया जाता है।क्षेत्र के सभी गांवों में एएनएम व आंगनवाड़ी, आशा बहू के सहयोग से निरंतर टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
मौके पर आंगनबाड़ी कमला उपाध्याय, आशा बहू शकुंतला देवी उपस्थित रही।

