महंगाई को लेकर सपा ने निकाली साइकिल रैली

महंगाई को लेकर सपा ने निकाली साइकिल रैली

जिला सचिव कवीन्द्र व पुर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव के नेतृत्व में निकाली गयी साइकिल यात्रा

कप्तानगंज से हरैया तहसील तक साइकिल रैली में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

विधानसभा कप्तानगंज के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर साइकिल यात्रा निकाली।

बताते चलें कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई पर रोक ना लगाने एवं मनमाने तरीके से जनता पर मंहगाई का भार लादने के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव गांव से निकलकर साइकिल यात्रा में अपनी सहभगिता दी।कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज चौराहे पर एकत्रित होकर हरैया तहसील तक साइकिल यात्रा निकाली। जिसमे क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.