सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत


बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर पिकौरा सानी गांव के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आ रहे तेज ट्रेवलर बस ने ठोकर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

बता दें बुधवार की सुबह 10:30 बजे थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी राममिलन पाण्डेय (60) पुत्र लालमनि साइकिल से दवा लेने महराजगंज कस्बे में जा रहे थे, मिली जानकारी के अनुसार अभी वह पिकौरा सानी गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेवलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए,आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.