मिशन प्रेरणा को प्रभावी बनाने हेतु एसआरजी व एआरपी की हुई बैठक
बस्ती।बेसिक शिक्षा कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला के नेतृत्व में बस्ती जनपद के समस्त एआरपी की मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने मोहल्ला पाठशाला रोस्टर के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया तथा प्रत्येक शनिवार को प्रेषित होने वाले क्विज में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाए प्रत्येक विकासखंड में कार्यरत एआरपी न्याय पंचायतों का बंटवारा कर समस्त की पाठशाला की योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और फीडबैक भी लेंगे। जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी ने बताया बेहतर कार्य करने वाले एसआरजी,एकेडमिक रिसोर्स पर्सन,शिक्षक संकुल और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिशन प्रेरणा के अंतर्गत किये जाने वाले बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी मोहल्ला पाठशाला का बेहतर संचालन करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित करने के लिए मोहल्ला पाठशाला डिजिटल एल्बम तथा मैगजीन तैयार की जा रही है। जिसमें उन विद्यालयों को स्थान मिलेगा साथ में यह भी बताया शिक्षक संकुल अध्यापक और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के बीच की कड़ी हैं। जिन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है, एसआरजी सर्वेष्ट मिश्रा ने सरल ऐप एप्लीकेशन रीड एलान और दीक्षा एप्लीकेशन आदि फोर डाउनलोड करते हुए इसका उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। एसआरजी अंगद प्रसाद पांडेय ने कहा प्रेरणा लक्ष्य और दूरदर्शन पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री बच्चों के लिए उपयोगी हैं पर अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। एआरपी राकेश कुमार पांडेय ने बताया मिशन प्रेरणा के अंतर्गत दीक्षा प्रेरणा लक्ष्य रीड एलाग ऐप डाउनलोड की संख्या बढ़ाने के लिए समुदाय से ग्राम प्रधान और अभिभावकों का सहयोग लिया जा रहा है और छोटी-छोटी बैठकें की जा रही हैं।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अनीता तिवारी, प्रीति शुक्ला, विनोद कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार पांडेय, राकेश पांडेय, मनोज उपाध्याय,मनोज श्रीवास्तव, उमेश सिंह, सूर्य प्रताप शुक्ला, अंबिका प्रसाद पांडेय, आशुतोष पांडेय, अविनाश शुक्ला, राम शंकर पांडेय, अजय श्रीवास्तव, शिव प्रकाश शुक्ला, संजय चौधरी, उमेश शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह सहित तमाम एआरपी उपस्थित रहे।

