परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का किया वितरण

कप्तानगंज,बस्ती।विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गडहा गौतम में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।

जिसमें प्राथमिक विद्यालय मरवटिया तिवारी, कप्तानगंज प्रथम,बनहरा,महादेवरी, बिहरा,परिवारपुर,महुआ लखनपुर, हरिहरपुर,पटखौली राजा,मेढौवा,बढ़या,कठार जंगल,बढ़नी,परसपुरा,दुबौली मिश्र सहित दर्जनों विद्यालय पर वितरण हुआ।

बच्चे पाठ्य पुस्तक पाकर चहक उठे।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, शिक्षिका डॉ0 मधुलिका सिंह ,चन्द्रमोहन यादव,प्रधान अनूप सिंह,विनोद कुमार विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ,प्रतिभा सिंह,पूजा गुप्ता,किरन सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.