धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 


कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने वाहन खरीद धोखाधड़ी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिस पर थाना कप्तानगंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।मु0अ0सं0 150/21 धारा 420, 307, 504, 506 IPC में वांछित चल रहे अभियुक्त लालजी चौधरी (52) पुत्र बलदेव चौधरी ग्राम साहूपार थाना लालगंज जनपद बस्ती को प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय टीम द्वारा कप्तानगंज चौराहा से धोखाधड़ी की टाटा टिगोर कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राजीव सिंह,कास्टेबल बादल कुमार,शुभम सिंह,राम अशीष,शुभम सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.