खंड शिक्षा अधिकारी की विदाई में सम्मान समारोह का आयोजन

खंड शिक्षा अधिकारी की विदाई में सम्मान समारोह का आयोजन


शिक्षकों ने किया ट्रांसफर हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी की विदाई


नवागत बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी का किया स्वागत



कप्तानगंज,बस्ती। बीआरसी पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा जी की विदाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी का शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया।

उक्त कार्यक्रम ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने पूर्व खंड शिक्षाधिकारी इंद्रजीत ओझा द्वारा विकासखंड में किए गए कार्यो की सराहना की एवं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।
ब्लॉक मंत्री वेदप्रकाश उपाध्याय ने बीईओ की सरलता की सराहना की।
जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी कार्यकुशलता से शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए ब्लॉक को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
सुधीर तिवारी ने बीईओ के द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। 
कार्यक्रम का संचालन बीपी आनंद ने किया।
कार्यक्रम में रामरंग (कोषाध्यक्ष),हरेंद्र यादव(आदर्श शिक्षक)डॉ0 कंचनमाला(वरिष्ठ उपाध्यक्ष),चंद्रमोहन यादव,रजनीश यादव, शेषनाथ यादव,ओमप्रकाश उपाध्याय,प्रमोद तिवारी,सच्चिदानंद मिश्र,शुशीला,शिल्पी पांडेय,इंद्रावती देवी,ममता द्विवेदी सहित ब्लॉक के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.