(ज्ञान चंद द्विवेदी)
नगर पंचायत गायघाट से श्रद्धालुओं ने बाबा जयगुरुदेव की निकाली शोभायात्रा
बताते चलें कि गुरुवार से 5 दिन तक बीके बालिका इंटर कॉलेज के सामने जय गुरुदेव का प्रवचन कार्यक्रम चलेगा। वही प्रवचन कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है, श्रद्धालु आज से ही टेंट लगाकर प्रवचन सुनने की तैयारी में लग गए हैं।
बता दें सीतापुर जिले के नेमीसारण धाम से पधारे जय गुरुदेव ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ नगर पंचायत गायघाट से शोभा यात्रा निकाला। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते हुए शोभा यात्रा बीके बालिका इंटर कॉलेज के सामने मैदान में समाप्त हुई ।
शुक्रवार से जय गुरुदेव का पांच दिवसीय प्रवचन चलेगा। वहीं बरसात के मौसम में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन और रुकने के लिए मैदान में अस्थाई टेंट बनाकर व्यवस्था बनाई गई है।




